Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमदेशराजनीतिराष्ट्रीयसम्मान

CM Dhami met the family of martyr Amit Kumar Anathwal, paid respect.

सीएम धामी ने शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की मुलाकात, किया सम्मान.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

सीएम धामी ने शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की मुलाकात, किया सम्मान

देहरादून।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीदों के परिजनों के सम्मान और उनसे आत्मीय संवाद की कड़ी में भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और शहीद को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए परिजनों को सम्मानित किया।

सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को स्मरण करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान पूरे समाज और राष्ट्र का सम्मान है तथा राज्य सरकार उनके साथ सदैव खड़ी है।

शहीद अमित कुमार अणथ्वाल पौड़ी गढ़वाल के ग्राम क्वाला के रहने वाले थे। वे 4 पैरा स्पेशल फोर्स में सेवाएं दे रहे थे। अप्रैल 2020 में जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ कई आतंकियों को मार गिराया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनकी वीरता और पराक्रम के लिए उन्हें सेना मेडल (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद अमित कुमार अणथ्वाल का नाम उत्तराखंड की वीर परंपरा में सदैव सम्मान और गर्व के साथ लिया जाएगा। राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button