Blogआंदोलनउत्तराखंडएक्शनराजनीतिराष्ट्रीय

THDC Tunnel Accident: Minister Madan Kaushik listened to the problems regarding the demands of the workers.

टीएचडीसी टनल हादसा: श्रमिकों की मांगों को लेकर मंत्री मदन कौशिक ने सुनी समस्याएं.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

टीएचडीसी टनल हादसा: श्रमिकों की मांगों को लेकर मंत्री मदन कौशिक ने सुनी समस्याएं

 

पीपलकोटी/चमोली_

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य सरकार टीएचडीसी टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ संवेदनशीलता से खड़ी है। राहत एवं बचाव अभियान के साथ प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में कार्यरत हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं।

 

प्रतिनिधिमंडल ने टनल हादसे के बाद श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामने उत्पन्न परिस्थितियों से मंत्री को अवगत कराया। श्रमिकों ने प्रभावित परिवारों के लिए उचित आर्थिक सहायता, दीर्घकालिक आजीविका की व्यवस्था, घायल श्रमिकों को आर्थिक सहायता एवं निःशुल्क उपचार की मांग रखी। इसके साथ ही हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई।

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा और उनके हित राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। हादसे से प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से श्रमिकों द्वारा रखी गई मांगों तथा वर्तमान राहत एवं सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार, प्रभावित परिवारों से समन्वय तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान के साथ-साथ प्रभावित श्रमिकों और उनके परिजनों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

 

इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, टीएचडीसी के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी तथा श्रमिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।

 

The Aman Times | पीपलकोटी, चमोली

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button