Blogउत्तराखंडएक्शनएक्सीडेंटराजनीतिराष्ट्रीय

THDC Tunnel Accident: Rescue operation intensifies to find two missing people, DM is continuously monitoring.

टीएचडीसी टनल हादसा: लापता दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान तेज, डीएम कर रहे लगातार मॉनिटरिंग.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

टीएचडीसी टनल हादसा: लापता दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान तेज, डीएम कर रहे लगातार मॉनिटरिंग

चमोली/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है।

 

जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार स्वयं पूरे खोज एवं बचाव अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और रेस्क्यू टीमों से समन्वय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

लापता दोनों लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टनल के भीतर पानी का स्तर कम करने के लिए पंपों के माध्यम से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है, जिससे रेस्क्यू टीमों के लिए प्रभावित हिस्सों तक पहुंचना आसान हो सके।

मशीनों और मलबे को हटाने का काम जारी

रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल के भीतर फंसी मशीनों और अन्य भारी अवरोधों को हटाने का कार्य भी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से मशीनों को बाहर निकालकर रेस्क्यू टीमों के आगे बढ़ने का रास्ता साफ करने का प्रयास किया जा रहा है।

मलबे और प्रभावित हिस्सों को व्यवस्थित तरीके से हटाते हुए संभावित सभी स्थानों पर बारीकी से खोजबीन की जा रही है। टीमों द्वारा टनल के भीतर प्रत्येक संभावित स्थान को चिन्हित कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हर संभावित स्थान की हो रही जांच

रेस्क्यू टीमों द्वारा मलबे के बीच छोटी से छोटी जगह और उन सभी हिस्सों की भी गहन जांच की जा रही है, जहां लापता लोगों के होने की संभावना हो सकती है। अभियान के दौरान किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है।

हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के माध्यम से हादसे के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब तक 20 लोग बाहर निकाले गए

डीएम के अनुसार हादसे के बाद टनल से अब तक कुल 20 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि 8 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है।

वहीं, टनल में फंसे दो शेष लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

The Aman Times

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button