Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Chief Minister reached Dhura village of Champawat, participated in the Sashakt Brahmin Utsav program.

चम्पावत के धूरा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम में लिया भाग।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

चंपावत में ‘सशक्त बहना उत्सव-2026’, 62.97 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

 

धूरा/चंपावत_

 

धूरा, चंपावत में आयोजित ‘सशक्त बहना उत्सव-2026’ में भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति ने स्नेह रूपी रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए ₹62.97 करोड़ की लागत की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया गया और उनके उत्पादों व कार्यों की जानकारी ली गई। पारंपरिक रूप से आटा पीसने के उपकरण को चलाकर महिलाओं के पारंपरिक कार्यों से भी जुड़ाव किया।

वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटकर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया।

‘सशक्त बहना उत्सव’ उत्तराखंड की मातृशक्ति के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का संकल्प है। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button