Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

CM Dhami reached Khatima tour, farmers enthusiastic about increasing sugarcane price gave a warm welcome.

खटीमा दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, गन्ना मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने किया जोरदार स्वागत।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को खटीमा दौरे पर रहे।

इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करने पर मुख्यमंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को गन्ना तथा पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक कृषि उपज—गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी विशेष टोकरी—भेंट की।

श्री महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से प्रदेश के लगभग तीन लाख गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस फैसले को किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड सरकार ने हाल ही में गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब अगेती प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य ₹375 से बढ़कर ₹405 प्रति क्विंटल हो गया है। सामान्य प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य ₹365 से बढ़ाकर ₹395 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद उत्तराखण्ड अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी अधिक गन्ना समर्थन मूल्य देने वाला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने वालों में राज्य किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्री संदीप कुकसाल, श्री हरीश सुनाल, श्री नरेंद्र मेहरा, श्री सोबन सिंह, श्री भैरव खोलिया, श्री रवीन्द्र रैकुनी, श्री आनंदमणि भट्ट सहित अनेक किसान शामिल रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button