
The Aman Times
डोईवाला (देहरादून)
ब्रदर्स डगआउट ने जीता “द सिंडिकेट टी-20 कप” का खिताब
माजरी/डोईवाला से खबर हैं _
डोईवाला स्थित ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी में 1 मार्च से चल रहे “द सिंडिकेट टी-20 कप” क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन हो गया। फाइनल मुकाबला कॉरपोरेट योद्धा और ब्रदर्स डगआउट के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को रोमांच से भरपूर मैच देखने को मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉरपोरेट योद्धा ने 145 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स डगआउट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 145 रन बनाकर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ।

सुपर ओवर में ब्रदर्स डगआउट ने 16 रन बनाए, जबकि कॉरपोरेट योद्धा टीम 12 रन ही बना सकी। इस तरह ब्रदर्स डगआउट ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए “द सिंडिकेट टी-20 कप” पर कब्जा जमाया।

टूर्नामेंट में कई टीमों ने भाग लेकर अपने खेल का दमखम दिखाया। आयोजन समिति ने इसे सफल आयोजन बताते हुए भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने की बात कही।

समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिद्धार्थ पुंडीर को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

स्थानीय स्तर पर आयोजित इस तरह के टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।



