Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

Hemkund Sahib Yatra 2026: Doors will open on May 23, first batch will leave on May 20.

हेमकुंड साहिब यात्रा 2026: 23 मई को खुलेंगे कपाट, 20 मई को रवाना होगा पहला जत्था.

The Aman Times

 

हेमकुंड साहिब यात्रा 2026: 23 मई को खुलेंगे कपाट, 20 मई को रवाना होगा पहला जत्था

देहरादून/उत्तराखंड_

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। बताया गया कि परंपरा के अनुसार पहले जत्थे का नेतृत्व पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

ट्रस्ट अध्यक्ष श्री बिंद्रा ने जानकारी दी कि 20 मई को पहले जत्थे का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि पवित्र धाम के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

 

हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह जी की तपोभूमि के दर्शन के लिए इस पावन यात्रा में शामिल होंगे।

 

आस्था, श्रद्धा और सेवा का संगम — हेमकुंड साहिब यात्रा 2026

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button