
The Aman Times
देहरादून ब्यूरो_
थानों में मस्जिद एवं मदरसा भवन सील, एमडीडीए की कार्रवाई जारी
थानों/डोईवाला से बड़ी खबर हैं _
अवैध निर्माणों एवं बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के विरुद्ध एमडीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया गया।

प्राधिकरण द्वारा की गई जांच में पाया गया कि संबंधित भवन में आवश्यक स्वीकृतियों एवं विभागीय अनुमतियों के अभाव में धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। एमडीडीए के अनुसार संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस जारी कर सुनवाई का पर्याप्त अवसर भी दिया गया था, लेकिन नियमानुसार आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए।

उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत कार्रवाई करते हुए भवन को सील किया गया।

एमडीडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना स्वीकृति संचालित किसी भी प्रकार की गतिविधियों एवं अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।



