Blogउत्तराखंडएक्शनयूथराजनीति

98% counting forms distributed in Uttarakhand, final voter list to be published on September 15.

उत्तराखंड में 98% गणना फार्म वितरित, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

उत्तराखंड में 98% गणना फार्म वितरित, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

देहरादून से बड़ी खबर हैं _

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य तेजी से जारी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बुधवार को सचिवालय में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में अब तक 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 12 प्रतिशत फार्मों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि चम्पावत, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जिलों में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं। वहीं देहरादून में लगभग 95 प्रतिशत, नैनीताल में 96 प्रतिशत तथा टिहरी गढ़वाल में 97 प्रतिशत फार्म वितरण का कार्य पूरा हो चुका है।

 

डॉ. जोगदण्डे ने बताया कि गणना फार्मों के डिजिटाइजेशन में अल्मोड़ा 33 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसके बाद पौड़ी गढ़वाल 25 प्रतिशत और पिथौरागढ़ 23 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने सभी जनपदों को अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा 22,900 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जा चुके हैं। साथ ही 18 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएगी।

 

यह रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

 

– 7 जुलाई 2026 तक गणना फार्मों का वितरण एवं संकलन

– एक सप्ताह के भीतर बूथों का पुनर्गठन

– 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन

– 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि

– 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण

– 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

 

ऑनलाइन भी भर सकते हैं गणना फार्म

 

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ईसीआई नेट (ECI Net) ऐप के माध्यम से अपना गणना फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर के जरिए मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

 

2003 की वोटर लिस्ट भी उपलब्ध

 

मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। यहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, नाम, पिता या पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक और बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा गली, मोहल्ला और क्षेत्रवार खोज की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना फार्म भरने और मतदाता सूची में अपने विवरणों का सत्यापन सुनिश्चित करने की अपील की है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button