Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Review of special intensive revision campaign, 88.48% calculation forms distributed.

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, 88.48% गणना फॉर्म वितरित.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, 88.48% गणना फॉर्म वितरित

ऑनलाइन फॉर्म भरने और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

 

देहरादून से बड़ी खबर हैं _

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में गणना फॉर्म वितरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपदों की सराहना करते हुए उन्हें दूसरे चरण में फॉर्म डिजिटाइजेशन कार्य को गति देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने उन जनपदों पर विशेष ध्यान देने को कहा जहां गणना फॉर्म वितरण का प्रतिशत राज्य के औसत से कम है। ऐसे विधानसभा क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती कर फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य को तेज करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में सोमवार शाम 4 बजे तक 88.48 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। डॉ. जोगदण्डे ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने की संख्या कम है, वहां व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

उन्होंने शेडो एरिया और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल एवं आईटी टीमों को भेजकर बीएलओ को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी जनपदों में बीएलओ ऐप के नए मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण 10 से 12 बीएलओ के छोटे समूहों में आयोजित करने को कहा।

 

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की कि वे गणना फॉर्म के साथ अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फॉर्म के साथ किसी भी प्रकार का दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है।

 

उन्होंने बताया कि मतदाता सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 तथा राज्य स्तर पर 1800-3300-1950 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं ईआरओ मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button