Blogउत्तराखंडएक्शन

DM’s conditional approval for night work, adverse entry to Assistant Engineer for negligence.

विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, छह माह की देरी पर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि.

The Aman Times

देहरादून ब्यूरो_

 

रात्रिकालीन कार्यों को डीएम की सशर्त मंजूरी, लापरवाही पर सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

देहरादून, 22 जून।

जनपद में विकास कार्यों को गति देने और आम जनता की सुविधा बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने परियोजना समन्वय समिति की बैठक में सख्त निर्देश जारी किए।

बैठक में 14 विभागों और एजेंसियों के प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कुछ महत्वपूर्ण भूमिगत कार्यों को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सशर्त अनुमति दी गई।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों के नाम पर जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने, पर्याप्त मशीनरी और मैनपावर लगाने तथा पूर्व सूचना देने के निर्देश दिए। मानसून के मद्देनजर जिन सड़कों का सुधारीकरण हो चुका है, वहां किसी भी प्रकार की खुदाई की अनुमति नहीं होगी।

बैठक के दौरान ईसी रोड स्थित होटल रिजेंट के पास सीवर चैंबर निर्माण और ट्रंक लाइन इंटरकनेक्शन के मात्र दो-तीन दिन के कार्य को छह माह तक लंबित रखने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पीआईयू स्मार्ट सिटी के संबंधित सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के सक्षम अधिकारियों का व्हाट्सएप समूह बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुमति मिलने के बाद भी समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस, आरसी कटौती और भारी आर्थिक दंड की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कहा कि यदि किसी निर्माण कार्य के दौरान अन्य विभाग की परिसंपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो संबंधित एजेंसी उसे तत्काल ठीक कराए। साथ ही रोड कटिंग, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अधूरी खुदाई छोड़ने पर जब्ती और मुकदमा दर्ज करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि रात्रि में खोदे गए गड्ढों को सुबह तक भरना अनिवार्य होगा तथा कार्यस्थलों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और साइनबोर्ड लगाए जाएं, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button