
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
राज्यपाल से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल, कहा— उत्तराखंड में चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा सुरक्षित और सुचारु
लोक भवन/देहरादून_
शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से सिख प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने हाल की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हालात को संतुलित तरीके से संभालना समाज की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण रहा।

राज्यपाल ने कहा कि सिख पंथ हमेशा “राष्ट्र प्रथम” और “सरबत दा भला” की भावना पर चलता आया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने हमेशा “अतिथि देवो भवः” की परंपरा निभाते हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया है।
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा प्रदेश में पूरी तरह सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।



