Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Review of PM Awas Yojana, instructions to complete pending projects soon.

PM आवास योजना की समीक्षा, लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

30 सितंबर तक पूरी हों सभी लंबित PM आवास परियोजनाएं: सचिव आवास

 

देहरादून/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की।

बैठक में सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सचिव आवास ने कार्यदायी संस्थाओं और विकासकों को निर्देश दिए कि 30 सितंबर 2026 तक सभी लंबित आवासीय परियोजनाओं का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में अब तक 6,464 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया भी तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

सचिव आवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहां निर्माण में तेजी लाई जाए और नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और आने वाली हर बाधा का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी परियोजनाएं पूरी हो सकें।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button