Blogउत्तराखंडएक्शनराजनीतिराष्ट्रीय

Preparations for President Draupadi Murmu’s two-day visit to Uttarakhand completed.

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, डीएम ने राष्ट्रपति आशियाना और निकेतन का किया निरीक्षण.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, डीएम ने राष्ट्रपति आशियाना और निकेतन का किया निरीक्षण

देहरादून से बड़ी खबर हैं _

देहरादून, 11 जून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। राष्ट्रपति के 12 और 13 जून को होने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति आशियाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 12 जून को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी, जहां वह राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगी। इसके बाद 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित 158वें रेगुलर कोर्स एवं 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा, बिजली, पेयजल, अग्नि सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को शत-प्रतिशत त्रुटिहीन तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से फिटनेस एवं क्लियरेंस प्रमाणपत्र भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा।

राष्ट्रपति के दौरे का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विकसित हो रहा विश्वस्तरीय राष्ट्रपति उद्यान रहेगा। लगभग 132 एकड़ में बन रहे इस पार्क में थीम पार्क, आधुनिक कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, 2700 मीटर लंबा जॉगिंग एवं साइकिलिंग ट्रैक, 840 मीटर का बोर्डवॉक, 800 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, योगा पवेलियन, व्यूइंग एवं वॉटरफॉल डेक तथा आधुनिक स्पोर्ट्स जोन जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

पार्क में तीन भव्य प्रवेश द्वारों और आधुनिक पार्किंग व्यवस्था का निर्माण भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार सहित सीपीडब्ल्यूडी, विद्युत, पेयजल, वन, परिवहन और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button