Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलन

Chief Secretary strict regarding food safety, instructions to start second food testing lab by June 7.

खाद्य सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव सख्त, दूसरी फूड टेस्टिंग लैब 7 जून तक शुरू करने के निर्देश.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

खाद्य सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव सख्त, दूसरी फूड टेस्टिंग लैब 7 जून तक शुरू करने के निर्देश

देहरादून/ हरिद्वार₹

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की छठी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई तथा जांच तंत्र के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की दूसरी खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण आगामी 7 जून, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही उन्होंने खाद्य पदार्थों की जांच और प्रवर्तन गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश देते हुए राज्य सेक्टर के बजट में आवश्यक प्रावधान करने को कहा।

 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से प्राप्त होने वाले बजट के लिए एक कॉर्पस फंड बनाया जाए, जिससे खाद्य पदार्थों की नियमित और लगातार जांच सुनिश्चित की जा सके। मुख्य सचिव ने मिलावटखोरी में लगातार संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और संबंधित न्यायालयों में मजबूत पैरवी कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने पर भी जोर दिया।

 

बैठक में शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार अंकों का हेल्प डेस्क नंबर जारी कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें।

 

मुख्य सचिव ने प्रदेश में खाद्य सुरक्षा के लिए उपलब्ध इको सिस्टम को मजबूत करने, मोबाइल टेस्टिंग लैब्स की संख्या बढ़ाने और खाद्य नमूनों की जांच व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की बात कही।

 

आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खाद्य सुरक्षा संबंधी तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र में परीक्षण और निगरानी के लिए समर्पित टीमें तैनात करने तथा सरकारी संस्थानों में ‘ईट राइट कैंपस’ सर्टिफिकेशन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

 

बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव रोहित मीणा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

— The Aman Times

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button